फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सांप के डंसने से बच्चे की मौत, तीन दिन पहले आकाशीय बिजली गिरने से गिरी थी मकान की छत, तब दिखा था नाग

Tue, 28 Sep 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में पिछले दो दिनों में सांप के काटने से तीन की मौत हो गई। फतेहपुर सीकरी में शनिवार को दो महिलाओं की मौत हुई। वहीं सोमवार को एक बालक की मौत बाह क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन
आगरा: सांप के काटने से हुई बालक की मौत और घर की छत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जैतपुर के नंदगवां गांव में सांप के डंसने से नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नंदगवां के योगेश कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार को बिजली गिरने से घर की छत गिर गई थी। मलबे में एक सांप दिखाई दिया था, लेकिन कुछ देर बाद ही वह चला गया। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला था। सोमवार दोपहर नौ साल का बेटा अभिनव चारपाई पर सो रहा था। इस बीच उसी सांप ने अभिनव को डंस लिया। परिजन अभिनव को तुरंत जैतपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने मलबे में सांप को तलाश कर पकड़ लिया और बीहड़ में छुड़वा दिया। 

विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी में भाभी और ननद की मौत
इससे पहले फतेहपुर सीकरी के ग्राम नगला हरबख्श में सर्पदंश से शुक्रवार की रात विनीता (22) और उसकी भाभी संगीता (22) की मौत हो गई। परिवार में सूतक होने के कारण सभी लोग जमीन पर सो रहे थे। दो दिनों तक परिजन झाड़फूंक करा रहे थे। रविवार को महिलाओं का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्राम पंचायत औलेंडा के ग्राम नगला हरबख्श निवासी पप्पू नायक के पुत्र रिंकू की 14 सितंबर को मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि इसी सूतक के कारण सभी लोग जमीन पर सो रहे थे। शुक्रवार की रात घर के आगे पड़े टीनशेड के नीचे विनीता और उसकी भाभी संगीता सोई थी। आधी रात के बाद दोनों को सांप ने डस लिया।

सांप देख दोनों महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगीं। इस पर परिवार के अन्य लोग आ गए। लोगों ने सांप को मार डाला। इसके बाद बायगीरों से झाड़फूंक कराई। महिलाओं की हालत बिगड़ती देख गंगापुर, राजस्थान ले गए। वहां से भी महिलाओं बचाया नहीं जा सका। शनिवार की रात महिलाओं को लेकर परिजन घर आए। रविवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। लोगों ने बताया कि शनिवार को भी घर के पास एक छोटा सांप निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिघलने लगी रिश्तों पर जमी बर्फ: विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन पर मैनपुरी में शिवपाल यादव ने दिया बयान
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें