फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सरकारी अस्पतालों में 3594 लीटर प्रति मिनट हवा से तैयार होगी ऑक्सीजन, छह प्लांट तैयार

Thu, 12 Aug 2021 03:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में दो, जिला अस्पताल और मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में एक ऑक्सीजन प्लांट हुआ तैयार
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन टैंक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में कोरोना वायरस की तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से निपटने के लिए सरकारी अस्पताल में छह प्लांट तैयार हो गए हैं। इनसे हवा से 3594 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन तैयार की जा सकेगी। इन प्लांट से आइसोलेशन वार्ड तक पाइप लाइन से जोड़ने का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी, बाकी के प्लांट भी तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


एसएन: 2000 लीटर प्रति मिनट के दो प्लांट तैयार
एस मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग और वक्ष एवं क्षय रोग विभाग में 1000-1000 लीटर प्रति मिनट के दो प्लांट तैयार हो गए हैं। इमरजेंसी और टीबी वार्ड के बेड से कनेक्टविटी भी हो गई है। इतनी ही क्षमता के दो प्लांट का निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में 94 लीटर प्रति मिनट का प्लांट शुरू हो गया है। 

जिला अस्पताल, सैंया, खंदौली में 500-500 एलपीएम के प्लांट
जिला अस्पताल, सैंया और खंदौली सीएचसी में 500-500 लीटर प्रति मिनट से ऑक्सीजन बनाने के तीन प्लांट तैयार हो गए हैं। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड से कनेक्टविटी की जा रही है, दोनों सीएचसी पर कार्य चल रहा है। बरौली अहीर सीएचसी पर प्लांट का कार्य पिछड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें