फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: एटा में न्यायिक अधिकारी और पशु चिकित्साधिकारी समेत चार संक्रमित, कासगंज में दो मरीज मिले

Tue, 04 Jan 2022 08:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा/कासगंज

सार

नए साल पर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। एटा के साथ कासगंज में भी नए मरीज मिलने लगे हैं। मंगलवार को दोनों जिले में छह संक्रमित मरीज मिले। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में न्यायिक अधिकारी और पशु चिकित्साधिकारी सहित चार लोग मंगलवार को कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 13 हो गई है। वहीं कासगंज में भी दो लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कुल मिलाकर दोनों जिलों में एक दिन में छह संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन

 
एटा के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि न्यायिक अधिकारी और उनके दो परिजनों की एंटीजन जांच की गई थी। जिसमें तीनों लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य टीमों को भेजकर न्यायालय परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों अधिवक्ताओं की जांच के लिए 80 सैंपल लिए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि एक पॉजिटिव केस शहर के मोहल्ला शांतिनगर में मिला है। वहां के रहने वाले पशु चिकित्साधिकारी भी एंटीजन किट में पॉजिटिव मिले हैं। सभी को आइसोलेट किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज में भी कोरोना ने दी दस्तक 
कासगंज के सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आरटीपीसीआर रिपोर्ट में इस साल पहली बार दो मामले सामने आ गए। इनमें से एक व्यक्ति कानपुर का रहने वाला है। वह किसी कार्य से जनपद में आया था अब कानपुर लौट गया है। इसके अलावा सोरों के टिंबरपुर का एक युवक आरटीपीसीआर जांच में कोरोना संक्रमित निकला है। उसको होम आइसोलेट करा दिया गया है। 

कानपुर से आया व्यक्ति अपने घर वापस चला गया है। जबकि टिंबरपुर में मिले कोरोना संक्रमित को होम आइसोलेट कराया गया है। अब बुधवार को टीम को भेजकर उसके ओमिक्रॉन की जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों की भी कोरोना की जांच की जाएगी। 

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिले के कोरोना संक्रमित को होम आइसोलेट कर दिया है। कानपुर के कोरोना संक्रमित के संबंध में वहां के स्वास्थ्य विभाग को सूचना भेजी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें