मैनपुरी। किशनी के गांव अरसारा निवासी किसान के खाते से छह लाख रुपये निकाल लिए गए। मामले में सात माह बाद शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीड़ित ने खाते से निकाला गया रुपया वापस दिलाए जाने की मांग की है।
किसान राजकुमार फरवरी माह में शहर आए थे, तभी उनका एटीएम गायब हो गया था, दो अप्रैल को जब किसान ने अपना खाता देखा तो पता चला कि उसमें से छह लाख रुपये किसी शातिर द्वारा निकाल लिए गए हैं। इसकी शिकायत पीड़ित ने एसपी कार्यालय में दी थी। इसके बाद प्रार्थना पत्र पर जांच की जाती रही। शातिर का कोई पता नहीं लग सका। इसके बाद कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद