फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे को लेकर पीड़ित बच्चों सहित तहसील में धरने पर बैठा

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। मंगलवार को अवैध कब्जे को लेकर एक पीड़ित परिवार तहसील परिसर में धरने पर बैठ गया। पीड़ित का आरोप है कि तहसील प्रशासन ने जांच करने के लिए मौके पर लेखपाल भेजा, लेकिन रिश्वत न देने पर लेखपाल ने कब्जा नहीं हटवाया।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी की ग्राम पंचायत नियामतपुर के गांव नगला मूसना निवासी सोबरन सिंह मंगलवार सुबह अपने 12 वर्षीय बेटे सौरभ एवं 10 वर्षीय कान्हा के साथ तहसील परिसर में धरने पर बैठ गया। उसका आरोप है कि तहसील प्रशासन की लापरवाही से उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने 28 साल से अवैध कब्जा कर रखा है। इस मामले में तहसील से लेकर जिला प्रशासन तक शिकायत की।
जांच भी बैठाई गई, लेकिन लेखपाल ने जमीन से कब्जा हटवाने के लिए 20 हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर लेखपाल ने कब्जा खाली नहीं कराया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित बच्चों के साथ तहसील परिसर में ही धरने पर बैठा हुआ था। वह रिश्वत मांगने वाले लेखपाल को जेल भेजने की मांग की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें