फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी छात्रा हत्याकांड: संदिग्ध 'टकला' को तलाश रही एसआईटी, तीन टीमों को सौंपा अलग-अलग काम

Fri, 11 Mar 2022 05:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

एसआईटी की ओर से नवोदय कांड में अलग-अलग कार्यों के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। इनमें एक टीम संदिग्ध की तलाश में लगाई गई है। टीमों के कार्य की समीक्षा आईपीएस अधिकारी करेंगे। 
विज्ञापन
मैनपुरी नवोदय छात्रा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में नवोदय विद्यालय की छात्रा की कथित हत्या और दुष्कर्म के मामले में एसआईटी अब सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे संदिग्ध 'टकला' को तलाश रही है। तीन टीमें बनाकर सभी को अलग-अलग काम सौंपा गया है। प्रतिदिन के कार्य की समीक्षा आईपीएस अधिकारी द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन


भोगांव में 16 सितंबर 2019 को हुई नवोदय की छात्रा कथित हत्या व दुष्कर्म के मामले में एसआईटी एक बार फिर से तेजी के साथ जांच में जुट गई है। दुष्कर्म की गुत्थी सुलझाने के लिए अब सीसीटीवी में नजर आए एक संदिग्ध की तलाश शुरू की जा रही है। 

संदिग्ध को दिया टकला नाम 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध को एसआईटी की ओर से टकला नाम दिया गया है, उसकी पहचान व मामले से जुड़ी अन्य जांचों के लिए अलग-अलग तीन टीमें बनाई गईं हैं। एक टीम सीओ तनु उपाध्याय, दूसरी टीम एएसपी राकेश यादव और एक टीम एएसपी ज्ञानेंद्र नाथ के नेतृत्व में कार्य में जुट गई है। जानकारी के अनुसार टीमों को ए, बी और सी का नाम दिया गया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

एक टीम मामले में संदिग्धों से पूछताछ व अन्य जांच का कार्य करेगी। एक टीम संदिग्ध की पहचान व तलाश के कार्य में रहेगी। तीसरी टीम संदिग्ध लोगों से पूछताछ का क्रम जारी रखेगी। पर्यवेक्षण का कार्य आईपीएस संकल्प शर्मा को सौंपा गया है। वह प्रकरण की दैनिक प्रगति से सभी सदस्यों को अवगत कराएंगे।

डीएनए जांच के लिए संदिग्धों की सूची तैयार

नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में एसआईटी अभी तक करीब 364 लोगों की डीएनए जांच करा चुकी है। जानकारी के अनुसार एक बार फिर मामले में कुछ संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की गई है। जिन लोगों की दोबारा डीएनए जांच कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार करीब 58 लोगों के नाम की एक सूची बनी है। जिस पर एक टीम पूछताछ व डीएनए जांच कराने का कार्य करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें