फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह के समधी एवं सपा विधायक के बागी सुर, पार्टी के दिग्गज नेता पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 29 May 2018 03:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
बैठक में सपा विधायक व समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज से समाजवादी पार्टी के विधायक हरिओम यादव ने पार्टी में बगावत कर दी है। उन्होंने समर्थकों की बैठक बुलकार सपा के राष्ट्रीय नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  
विज्ञापन


अपने पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव उर्फ छोटू के निष्कासन के बाद हरिओम यादव ने मंगलवार को अपने समर्थकों की शिकोहाबाद के गेस्ट हाउस में बुलाई बैठक। 

बैठक में विधायक हरिओम यादव ने समर्थकों के बीच खुलकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव के खिलाफ मोर्चा खोला। उन पर गंभीर आरोप लगाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह से मिले हुए हैं। भाजपा के साथ मिलकर प्रोफेसर ने जिले में समाजवादी पार्टी को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। पुराने कार्यकर्ता एक-एक करके घर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें