फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कमल पुष्पों से सजे श्याम बाबा, दिव्य दर्शन को आतुर दिखे श्रद्धालु

विज्ञापन
योगिनी एकादशी पर जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में कमल के पुष्पों एवं स्वर्ण मुकुट-
विज्ञापन
आगरा। योगिनी एकादशी पर जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में बाबा श्याम का कमल पुष्पों से भव्य और मनोहारी शृंगार किया गया। स्वर्ण मुकुट और स्वर्ण कुंडल धारण किए बाबा श्याम के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही और जयकारों से परिसर गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

कमल के फूलों से सजे बाबा श्याम का स्वरूप भक्तों को आकर्षित करता रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। देर रात तक मंदिर में दर्शन और सेवा का क्रम चलता रहा।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि योगिनी एकादशी पर श्रद्धा और भक्ति के साथ व्रत, पूजन एवं भगवान के स्मरण से आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर मंदिर में शृंगार सेवा, इत्र सेवा और संध्या भोग सेवा का आयोजन किया गया। श्री खाटू श्यामजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से विशेष पोशाक सेवा संपन्न हुई। पूरे दिन मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, श्याम नाम के जयघोष और भक्तों की आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर हेमेंद्र अग्रवाल, नीरज बंसल संजय अग्रवाल, अमित गोयल, विकास, विपिन बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें