आगरा। बरसात के मौसम में आगरा, हाथरस या आसपास ग्रामीण व जलमग्न इलाकों में भारी बारिश और जलभराव के कारण सांप, बिच्छू और जहरीले कीड़ों का खतरा काफी बढ़ गया है। पानी भरने से ये जीव अपने बिलों से निकलकर सुरक्षित और सूखी जगहों की तलाश में लोगों के घरों, शौचालयों और रसोई घरों में घुस रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इस आपातकालीन स्थिति से निपटने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं।
आपातकालीन सहायता और हेल्पलाइन नंबर
यदि घर में सांप या कोई अन्य खतरनाक जीव दिखाई दे, तो उसे खुद पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। तुरंत विशेषज्ञ टीमों को सूचित करना चाहिए। वाइल्डलाइफ एसओएस आगरा हेल्पलाइन नंबर 9917109666 है। यह टीम आगरा और आसपास के क्षेत्रों में चौबीसों घंटे सांपों के बचाव के लिए सक्रिय रहती है। इसके अलावा, स्थानीय वन विभाग के कंट्रोल रूम या पुलिस सहायता नंबर 112 पर भी कॉल किया जा सकता है।
सांप और कीड़ों को घरों में घुसने ना दें
घरों में सांप और कीड़ों को घुसने से रोकने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। दरवाजों के नीचे की खाली जगह को सील करने के लिए ''डोर स्वीप'' या मोटे कपड़े का इस्तेमाल करें। घर के आसपास उगी लंबी घास, झाड़ियों, लकड़ियों या ईंटों के ढेरों को तुरंत हटा दें। ये सांपों के छिपने के मुख्य स्थान होते हैं। जूते, चप्पल, कपड़े या वॉशिंग मशीन जैसी चीजों का उपयोग करने से पहले उन्हें अच्छी तरह से जांच लें।
रात के समय सांप से कीड़ों से बचाव
- रात को जमीन या फर्श पर सोने से बचें। चारपाई या बेड का इस्तेमाल करें।
- सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
- अंधेरे में घर के अंदर और बाहर हमेशा टॉर्च और लाठी साथ रखें ।
- खेतों की तरफ जाते या रास्तों में चलते समय लाठी से जमीन को थपथपाते हुए चलें।
सांप या बिच्छू के काटने पर क्या करें...
- सांप या बिच्छू के काटने पर तांत्रिकों या झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़े।
- घरेलू उपचार जैसे चीरा लगाना, पट्टी बांधना या जहर चूसना में समय बर्बाद न करें।
- तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल पीड़ित को ले जाएं। सभी सरकारी अस्पतालों में एंटी-स्नेक वेनम के पर्याप्त इंजेक्शन मुफ्त उपलब्ध हैं।
टाइमलाइन
सांप के काटने से पांच दिन में तीन मौतें, 20 लोग अस्पताल में
आगरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश और जलभराव के कारण सांप तथा अन्य जहरीले जीवों के काटने की घटनाओं में अचानक वृद्धि हुई है। पिछले पांच दिनों में सांप के काटने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है...
* हाथरस में 9-10 जुलाई 2026 को एक ही रात में 20 लोगों को सांपों ने काट लिया। जलभराव के कारण ये जीव घरों और खेतों में घुस गए थे। सभी पीड़ितों को बागला जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें एंटी-स्नेक वेनम दिया गया।
* फतेहाबाद के गुबरोठ गांव में 8 जुलाई 2026 को 10 वर्षीय गौरी को घर के अंदर सोते समय सांप ने काट लिया। परिजन ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई।
* सासनी क्षेत्र के राघनिया गांव में 3-4 जुलाई 2026 को वाशिंग मशीन के अंदर छिपे सांप ने श्वेता और उसके पड़ोसी संत कुमार को काट लिया। परिजन ने सांप को मारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच में वह गैर-जहरीला निकला।
इस पर प्रशासन और चिकित्सा अधिकारी का वर्जन लिया जा सकता है...