फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कन्हैया के दर्शन को मथुरा आ सकते हैं सीएम योगी, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Thu, 26 Aug 2021 10:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा और वृंदावन में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के तहत ही व्यवस्थाओं को अंजाम दिया जा रहा है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया के दर्शन के लिए इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा आगमन की प्रबल संभावना है। इसी को ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मथुरा और वृंदावन में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के तहत ही व्यवस्थाओं को अंजाम दिया जा रहा है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

ब्रज की होली के रंगों में सराबोर हो चुके प्रदेश के मुख्यमंत्री इस बार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का हिस्सा बनने जा रहे हैं। 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा आगमन हो सकता है। इसी संभावना को ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन ने जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस उत्सव में सांस्कृतिक रंग भरने के लिए तीन दिवसीय आयोजन कर रहा है। इसके लिए मथुरा के सभी प्रवेश द्वार सजाए जा रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक जाने वाले सभी रास्तों को सजाया संवारा जा रहा है। अनेक मंच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए तैयार हो रहे हैं। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के साथ ही नगर निगम ने व्यवस्थाओं में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 
हालांकि अभी तक यह तय नहीं हो सका है कि मुख्यमंत्री का स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम क्या रहेगा। संभावना यह भी लगाई जा रही है कि वे मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के साथ वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन भी करेंगे। 
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तैयारियों की हुई समीक्षा
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। मथुरा-बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में नगर आयुक्त अनुनय झा की अध्यक्षता में श्रीकृष्णोत्सव को होने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में एक बैठक हुई। समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने पूर्व 21 अगस्त को हुई बैठक में दिए निर्देशों की समीक्षा की, जिसमें सफाई व्यवस्था, पेयजलापूर्ति, मोबाइल टॉयलेट की स्थापना, भंडारा-प्याऊ अनुमति, साज-सज्जा, मार्ग प्रकाश, पार्किंग एवं सड़क मरम्मत आदि कार्यों पर किया कार्रवाई की जानकारी ली। समीक्षा बैठक के उपरांत नगर आयुक्त ने संपूर्ण श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसमें सर्वप्रथम पोतराकुंड, प्रवेश द्वार 3, मुख्य प्रवेश द्वार एवं रामलीला मैदान क्षेत्र में नगर निगम एवं अन्य विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें