फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अभेद सुरक्षा, दर्शन के लिए वनवे व्यवस्था

Thu, 26 Aug 2021 10:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर गोस्वामी समाज प्रबंधन के साथ मिलकर कार्य कर रहा है।  
विज्ञापन
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वृंदावन में भारी भीड़ की संभावनाओं को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अभेद सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा जा रहा है। भीड़ को देखते हुए ठाकुरजी के दर्शन की वनवे व्यवस्था होगी। व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं एक गेट से प्रवेश और दूसरे गेट से निकासी दी जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर गोस्वामी समाज प्रबंधन के साथ मिलकर कार्य कर रहा है।  

विज्ञापन

सीओ सदर राम मोहन शर्मा ने बुधवार को मंदिर प्रबंधन और गोस्वामी समाज के साथ बैठक की। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर में दर्शन की व्यवस्था पूर्व की तरह वन वे रखी जाएगी। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव को देखते हुए पहले की प्रमुख त्योहारों पर कीं गईं वनवे व्यवस्था भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर की जाएगी। 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सुबह से लेकर अगले दिन की दोपहर तक मंदिर में दर्शन की व्यवस्था वनवे रहेगी। विद्यापीठ चौराहा और बांकेबिहारी पुलिस चौकी की ओर से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर 3 से श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि परिक्रमा मार्ग वीआईपी रोड से आने वाले श्रद्धालु गेट 2 से अंदर जाएंगे। श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद गेट नंबर 1 और 4 से निकाला जाएगा। गेट नंबर 5 को आपातकाल और सेवायत गोस्वामियों के लिए ही खोला जायेगा। वहीं, पार्किंग की संख्या में इजाफा होगा।  बैठक में बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा, सेवायत बाल कृष्ण गोस्वामी, शशांक गोस्वामी, कृष्णा गोस्वामी के साथ व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: भक्तों को आकर्षित कर रहे बाजार में आए चांदी के हिंडोले और लड्डू गोपाल, जानिए क्या है कीमत

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें