फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2020: कान्हा के रंग में रंगी ताजनगरी, घरों से मंदिर तक भव्य सजावट

Wed, 12 Aug 2020 12:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मनकामेश्वर मंदिर में भव्य सजावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताजनगरी कान्हा के रंग में रंग गई है। घरों से लेकर मंदिरों तक  भव्य सजावट की गई है। शहरवासियों ने अपने अपने कान्हा को सजाने के लिए पोशाक, मुकुट, पालना, झालर और फूलों पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च किए हैं। लल्ला को भोग लगाने के लिए तीन करोड़ के मेवे खरीदे गए। 

विज्ञापन


आवास विकास, राम मोहन नगर और सिकंदरा के कुछ घरों में जन्माष्टमी मंगलवार को मनाई गई। इनके अतिरिक्त पूरे जिले में जन्माष्टमी बुधवार को ही मनाई जाएगी। 


यह भी पढ़ें- Janmashtami 2020: आधी रात को नंदगांव में जन्मे नंदलाल, ब्रज में छाया उल्लास, देखें जन्मोत्सव की तस्वीरें
विज्ञापन


मंदिरों में मंगलवार को दिनभर कहीं ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ तो कहीं ‘नंद के आनंद भए, जय कन्हैयालाल की’ भजन और और गीत चलते रहे। नेहरू नगर, कमला नगर, बिजलीघर, प्रतापपुरा, आवास विकास कॉलोनी, यमुना किनारा रोड के मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया।

आज दिनभर शुभ संयोग

जन्माष्टमी पर बुधवार को दिनभर शुभ संयोग करेंगे। इसमें सर्वार्थ सिद्धि योग, ध्रुव योग, शंख योग शामिल हैं। ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि रात्रि में खीरा काटकर उसके बीच में लड्डूगोपाल को बैठा दें। रात 12 बजे जन्म के समय उन्हें निकालकर पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराएं। 

यह भी पढ़ें-  Janmashtami 2020: वृंदावन के इस मंदिर में एक महीने बाद मनेगा जन्माष्टमी का उत्सव, ये है वजह

नए वस्त्रों और आभूषणों से शृंगार करें। चंदन, केसर, अक्षत से तिलक करें। लाल, पीले, बैंगनी पुष्पों से सजाएं, खरबूजे की मिंगी, छुआरे, गोला, किशमिश, मखाने की बर्फी या पाग का भोग लगाए। ओउम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें, मंगल गीत गाएं। प्रभु को भोग लगाने के बाद व्रत खोलें।


यह भी पढ़ें-  मथुरा से नंदगांव तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए मंदिर, देखें ब्रज की अद्भुत तस्वीरें
विज्ञापन

फेसबुक पर देखिए राधा-कृष्ण के फूल बंगले

मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है लेकिन श्रद्धालुओं को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। ऐसे में वे फेसबुक पर सजावट का आनंद ले सकते हैं। एमजी रोड स्थित चामुंडा देवी मंदिर के पुजारी पंडित हरिओम शास्त्री ने बताया कि राधा-कृष्ण का भव्य फूल बंग्ला सजाया है। श्रद्धालु फेसबुक पर लाइव दर्शन कर सकते हैं। कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी ने बताया कि  श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिलेगा। वे फेसबुक पर मंदिर के कार्यक्रम देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें