फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को दिनदहाड़े मारी गोली: हिस्ट्रीशीटर पुलिस की पकड़ से दूर, सीसीटीवी हुआ था वायरल

Sun, 19 May 2024 11:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा में रंगदारी के लिए हिस्ट्रीशीटर ने दिनदहाड़े दुकानदार को गोली मार दी थी। ये पूरा वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इस मामले में आरोपी तक पुलिस अभी तक नहीं पहुंच सकी है। 
 
विज्ञापन
दुकानदार को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज के नगला मेवाती में चौथ नहीं देने पर कपड़ा व्यवसायी आमीन को गोली मारकर भागा हिस्ट्रीशीटर शाहरुख पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। छह साल पहले उसने एक सिपाही को गोली मारकर घायल किया था। अब पुलिस उस पर इनाम घोषित करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को नगला मेवाती निवासी आमीन के पैर में गोली लगी थी। हिस्ट्रीशीटर ने दुकान में तमंचे से फायर किया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। फुटेज वायरल हो रहा है। एक माह पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर शाहरुख की तलाश में पुलिस उसके कई रिश्तेदारों के घर दबिश दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छानबीन में पता चला कि 14 सितंबर 2018 को नगला मेवाती में नावेद नामक सिपाही को गोली मारी गई थी। नावेद ने शाहरुख को शक होने पर पकड़ने की कोशिश की थी। इस पर उसने गोली चला दी थी। घटना में सिपाही घायल हुआ था। पुलिस ने बताया कि शाहरुख इसके पहले लूट और आर्म्स एक्ट में भी जेल जा चुका है। दूसरी ओर, गोली लगने से घायल हुए कपड़ा व्यापारी का परिवार घटना से दहशत में है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें