फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापी पड़ोसी: शैंपू लाने के बहाने बुलाई युवती...घर के अंदर आते ही की घिनौनी करतूत; 18 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Sun, 19 May 2024 11:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

पड़ोसी ने शैंपू के लाने के बहाने युवती को घर में बुला लिया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म  किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने भी 18 दिन तक टहलाने के बाद मुकदमा दर्ज किया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा थाना क्षेत्र में शैंपू मंगाने के बहाने बुलाकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। पीड़िता के शिकायत करने पर थाना पुलिस ने घटना को झूठा बताकर कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में 18 दिन टहलाने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। निषाद महासभा के लोगों ने चेतावनी दी है कि गिरफ्तारी नहीं होने पर समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन


न्यू आगरा थाना क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि 26 अप्रैल को वह घर के बाहर गेट पर खड़ी थी। इस दौरान घर के सामने रहने वाले आरोपी हृदयेश ने अपने पास बुलाया। शैंपू लाने की बोला। वो शैंपू देने पहुंची तो आरोपी के घर के अंदर दबोच लिया। दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। बाद में बदनाम करने की धमकी दी। बार-बार बुलाकर दुष्कर्म किया।

तबीयत खराब होने पर पीड़िता ने मां को जानकारी दी। परिजन के शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। 28 अप्रैल को थाने में शिकायत की। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार के साथ निषाद महासभा आगरा के लोग समर्थन में आए। पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। घेराव किया तब दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया गया। ताज सुरक्षा एसीपी सैयद अरीब अहमद के बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें