फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: घर से नए कपड़े पहनक दोस्तों संग गया था जूता कारीगर, फिर इस हाल में मिली लाश...कांप गया परिवार

Wed, 02 Apr 2025 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

घर से दोस्तों के साथ गए जूता कारीगर का शव जयपुर हाईवे पर नाले में मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दोस्त के घर गए लापता युवक का शव जयपुर हाईवे पर स्थित लेदर पार्क के पास नाले में मिला। जेब में मिले आधार कार्ड से पुलिस ने पहचान की। परिजन ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मलपुरा थाना क्षेत्र के नगला बसुआ निवासी पप्पू ने बताया कि एक साल पहले वह शाहगंज के ग्यासपुरा में रहते थे। उनके चार बेटे हैं। 21 वर्षीय अमन जूता कारीगर था। रविवार को को वह दोस्त के साथ कपड़े खरीदने गया था। घर आने के बाद नए कपड़े पहनकर चल गया था। 

दूसरे दिन जयपुर हाईवे किनारे नाले में शव मिला। आरोप है कि दोस्तों ने बेटे की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें