साइबर ठग रोज नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। अब इनकी नजर स्कूल फीस पर भी है। आगरा में ऐसा ही मामला सामने आया, जहां स्कूल फीस के नाम पर ठगी कर ली गई। साइबर सेल ने खाता फ्रीज कर रकम वापस कराई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा में साइबर अपराधी ने फर्जी शिक्षक बनकर बेटे की फीस जमा कराने के नाम पर बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 82 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। साइबर सेल ने एक माह की कवायद के बाद ठगों के खाते को फ्रीज कराकर 82 हजार रुपये पीड़ित को वापस किए।
विज्ञापन
साइबर क्राइम सेल प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि शांति नगर, ट्रांस यमुना के दुर्गेश कुमार शर्मा ने साइबर सेल को जानकारी दी कि 14 फरवरी को बेटे के स्कूल का फर्जी अध्यापक बनकर फीस जमा कराने के नाम पर 82 हजार रुपये ठग लिए गए। साइबर टीम ने फर्जी खातों को चिह्नित करके रकम को फ्रीज कराया। इसके बाद अदालत के माध्यम से मंगलवार को पीड़ित को 82 हजार रुपये वापस करवाए।