कासगंज। यूक्रेन से भारत लौटे शिवकुमार का मिठाई खिलाकर स्वागत करते परिजन
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। यूक्रेन में रूस के हमले के बाद असुरक्षा के बीच घिरे भारतीय छात्र-छात्राओं की लगातार वापसी का क्रम जारी है। एक छात्र शिवकुमार यूक्रेन के हंगरी होते हुए रविवार को दिल्ली पहुंच गया। एक अन्य छात्रा गर्विता माहेश्वरी आज सोमवार को दिल्ली पहुंचेगी। कल तक जिले के सभी छात्र-छात्राओं की वापसी पूरी हो जाएगी। छात्र-छात्राओं के वापस घर पहुंचने से अब राहत परिजनों को मिल रही है।
छात्र शिवकुमार पुत्र कृष्णपाल खिजरपुर पटियाली का रहने वाला है। वह यूक्रेन के जापोरिज्ज्या में स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की चतुर्थ वर्ष का छात्र था। यहां जापोरिज्ज्या में परमाणु बिजली संयत्र पर रूस ने हमला किया। छात्र हमले के बाद से काफी बुरे हाल में था। जान बचाने के लिए वह हंगरी बॉर्डर पर पहुंचा। जहंा से उसे शनिवार रात्रि को फ्लाइट मिली और रविवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। पिता कृष्णपाल सिंह ने बताया कि बेटा सकुशल दिल्ली पहुंच गया है। सोमवार को कासगंज आएंगे। वहीं, एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा गर्विता माहेश्वरी विनीसिया मेडिकल कॉलेज की छात्रा थी। वह भी यूक्रेन से निकलकर हंगरी बॉर्डर पर पहुंची थी। हंगरी से उसे भी फ्लाइट का टिकट मिल गया है और उसके आज सोमवार को पहुंचेगी। पिता प्रियदर्शन माहेश्वरी ने बताया कि सोमवार को बेटी घर आ जाएगी।