मातृभूमि के सेवक ठाकुर राम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
फव्वारों की हालत भी खस्ता
स्मारक में बेतरतीब तरीके से बिजली के तार फैले पड़े हैं। यहां बनाए गए फव्वारों की हालत खराब है। बरसों से इनका संचालन नहीं हुआ है।स्मारक में लोगों की आमद भी कम हो गई है। पहले शाम को काफी लोग यहां आते थे, अब गिने-चुने ही रह गए हैं। असामाजिक तत्वों का यहां जमघट लगा रहता है। शहीद स्मारक तमाम सामाजिक व साहित्यिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। कई बड़े धरने और प्रदर्शन भी होते रहे हैं। विशेष मौकों पर यहां तमाम कार्यक्रम होते हैं।
स्मारकों का रखें ख्याल
शहीदों की याद में बनाए गए स्मारकों का ध्यान रखना चाहिए। शहीदों को ऐसे अपमानित न किया जाए। ठाकुर साहब की तमाम यादें जहन में घूमती रहती हैं। स्मारक का जीर्णोद्धार होना चाहिए।
-शशि शिरोमणी, क्रांतिकारियों के परिजन
शहीद स्मारक: भगत सिंह के सहयोगी ने कराया था निर्माण, आज बुरे हाल में स्मारक, टूट रहीं मूर्तियां, दरक रहीं दीवारें