फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में अमानवीयता: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, रात में शवों के ऊपर से गुजरते रहे वाहन

Wed, 07 Jul 2021 12:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

मथुरा से सड़क हादसे के बाद अमानवीयता का मामला सामने आया है। यहां सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इसके बाद उनके ऊपर से वाहन गुजरते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस को दोनों युवक मृत मिले। 
विज्ञापन
मृतक प्रदीप और अर्जुन के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इसके बाद करीब एक घंटे तक दोनों युवकों के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जाता है कि दोनों शव क्षत-विक्षत हालत में थे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को तकरीबन दो बजे चामुंडा मंदिर के समीप पानीघाट एप्रोच मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों युवक जिला संयुक्त अस्पताल जा रहे थे। हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। अमानवीयता का पहलू यह है कि रात में हुए इस हादसे के बाद सड़क पर पड़े दोनों युवकों को अन्य वाहनों ने भी कुचल दिया।

एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस 
एक घंटे बाद पुलिस को पानीघाट एप्रोच मार्ग पर दो शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतकों की पहचान पानीघाट निवासी अर्जुन और प्रदीप के रूप में हुई है। युवकों को किस वाहन ने टक्कर मारी है, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैंत चौकी क्षेत्र में टैंकर से टकराया ट्रक, गैस रिसाव होने से हड़कंप 
जैंत पुलिस चौकी के पास भरतिया मार्ग पर बुधवार की सुबह एक कैप्सूल टैंकर को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल को भी बुलाया गया। गैस रिसाव बंद करने के बाद टैंकर को मथुरा रिफाइनरी भिजवाया गया। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें