फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृंदावन परिक्रमा पर आई बेटी हुई लापता, मां ने लगाया धर्मांतरण के लिए अपहरण का आरोप

Wed, 07 Jul 2021 11:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

सुरीर क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपनी मां के साथ वृंदावन परिक्रमा करने आई थी। मां का आरोप है कि इसी दौरान बेटी का अपहरण कर लिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में युवती के अपहरण और धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आया है। थाना सुरीर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती वृंदावन में परिक्रमा करने आई, इसी दौरान अचानक लापता गई। परिजनों का आरोप है कि बेटी का धर्मांतरण करने के लिए अपहरण किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस परिक्रमा मार्ग में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना सोमवार की है, शिकायत मंगलवार शाम को की गई। कोतवाली शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि परिवार ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय का युवक उनकी बेटी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। 

युवती के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। उनका आरोप है कि युवक अपने साथियों के साथ आया था और बेटी का अपहरण करके ले गया। पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ युवती की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपी युवकों के परिजनों से पूछताछ की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बरसाना में तीन आरोपियों पर गैंगरेप-पॉक्सो एक्ट में मुकदमा
थाना बरसाना में सोने-चांदी के जेवर और 1.40 लाख रुपये की नकदी के साथ किशोरी को ले जाने वाले तीन युवकों पर गैंगरेप एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस ने किशोरी के बयानों एवं मेडिकल रिपोर्ट के बाद की है।
 
एक जुलाई को गांव के तीन युवक अजय, श्रीकृष्ण उर्फ कन्हैया, वीरेश अपने ही गांव की किशोरी को बहलाकर ले गए थे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गोवर्धन से किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी से 90600 रुपये बरामद कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। किशोरी को मजिस्ट्रेट ने नारी निकेतन भेज दिया है। 

दो दिन बाद किशोरी का मेडिकल और मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान कराए गए। रिपोर्ट आने के बाद आईओ प्रवीण कुमार ने गैंगरेप की धारा व पॉक्सो एक्ट की धाराएं मुकदमे में बढ़ा दी हैं। प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल ने बताया कि किशोरी के बयानों के आधार पर संबंधित धाराएं युवकों पर लगाई गई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें