आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी (अप व डाउन) 15 से 25 अगस्त तक निरस्त रहेगी। बीकानेर कोलकाता एक्सप्रेस 15 व 16 अगस्त, सियालदाह-अजमेर 16 व 26 अगस्त, अजमेर सियालदाह 15 व 25, बीकानेर पुरी 18 व 21 अगस्त, मुजफ्फरपुर अहमदाबाद 18 व 25, ओखा देहरादून एक्सप्रेस 25 अगस्त, अजमेर अमृतसर (अप व डाउन) 15 से 21 अगस्त तक विभिन्न तिथियों में निरस्त रहेंगी।
अगस्त में ही आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर पटरियां बदलने का काम किया जाएगा। फोर्ट स्टेशन पर भी प्लेटफार्म नंबर छह पर काम होना है। टेंडर हो चुके हैं। इस कारण भी आगरा कैंट से दिल्ली की ओर जाने वाली कई गाड़ियां निरस्त की जाएंगी। इसके लिए ब्लाक नहीं मिल पा रहा है।
उत्तर मध्य रेलवे के वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न स्टेशनों और रेल मार्गों पर मरम्मत समेत अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। कई जगह यार्ड पुनर्निमाण के कार्य भी चल रहे हैं। इस कारण ट्रेनें निरस्त या रूट डायवर्ट करके निकाली जा रही हैं।