फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: वरिष्ठ यूरोलोस्टि डॉ. अजय प्रकाश का निधन, हृदयाघात होने से गई जान

Mon, 10 Feb 2025 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. अजय प्रकाश शांति वेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के चैयरमेन थे। 18 घंटे के एक ही सत्र में 72 सिंगल होल सर्जरी करने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम था। 
 
विज्ञापन
वरिष्ठ यूरोलोस्टि डॉ. अजय प्रकाश का निधन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की पुरानी विजय नगर कॉलोनी निवासी शहर के वरिष्ठ जनरल सर्जन और यूरोलोजिस्ट डॉ. अजय प्रकाश (72) का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनको किड़नी रोग, मूत्र रोग, पथरी और प्रजनन रोग से जुड़ी बीमारियों की सर्जरी में महारत हासिल थी। 16 घंटों में 62 सर्जरी करने पर वर्ष 2003 में राष्ट्रपति एपीजे अबुल कलाम ने उनको सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन


इनके भतीजे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवांग प्रकाश ने बताया कि ताऊजी ने दोपहर में मरीजों को देखा है और शाम को कार्डियक अरेस्ट होने से उनका निधन हो गया। उनके बेटे डॉ. श्वेतांग प्रकाश सर्जन और इनके भाई डॉ. संजय प्रकाश हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। अंतिम संस्कार सोमवार को ताजगंज मोक्षधाम पर किया जाएगा।

उनके निधन पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित, निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच और आगरा सर्जंस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा ने कहा कि चिकित्सा के जरिए उन्होंने मरीजों की सेवा की। जरूरतमंदों के निशुल्क सर्जरी कीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें