फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA अधिसूचना जारी: ताजनगरी में बढ़ाई गई सुरक्षा, थानों में अतिरिक्त फोर्स तैनात; अधिकारियों को दिए गए निर्देश

Mon, 11 Mar 2024 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

CAA अधिसूचना जारी होने के बाद ताजनगरी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। थानों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन
आगरा में गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने सोमवार की शाम नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की अधिसूचना जारी कर दी। इसके बाद से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आगरा में पुलिस टीम ने शहरभर में पैदल गश्त किया। थानों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया है। अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।   

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए पोर्टल भी तैयार कर लिया गया है। इसके जरिए तीन देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक (गैर मुस्लिम) प्रवासी समुदाय के लोग भारत की नागरिकता पाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। सीएए को लेकर ताजनगरी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिसूचना आने के बाद से ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। संवेदनशील स्थानों पर टीम गश्त कर रही है। लोगों से किसी भी प्रकार की आराजकता न फैलाने की अपील की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें