विवेचना थाना शाहगंज पुलिस कर रही
फाइल चोरी का मामला एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता के पास भेजा गया। उन्होंने निरीक्षक भोलूराम भाटी, निरीक्षक संजीव तोमर, एसआई सीमा रावल, हेड कांस्टेबल सीमा रावल और प्रमोद कुमार को बुलाया। उनके बयान दर्ज किए। मगर, फाइल कहां गई और किसने चोरी की। यह आज तक पता नहीं चल सका।
मामले की विवेचना थाना शाहगंज पुलिस कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि विभागीय फाइलचोरी के पर्दाफाश के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया था। अब एक और टेस्ट होना है। इसकी जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।