फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: दूसरा ऑक्सीजन प्लांट भी हुआ शुरू, जिला अस्पताल के मरीजों को मिलेगी सुविधा

Sat, 25 Sep 2021 08:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

एटा में चार ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य शुरू कराया गया। इनमें जिला महिला अस्पताल में प्लांट शुरू हो चुका है। जिला अस्पताल में 1000 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण शनिवार को किया गया। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद ने किया प्लांट का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में दूसरा ऑक्सीजन प्लांट भी शुरू हो गया है। मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत जिला अस्पताल में 1000 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण शनिवार को किया गया। यह प्लांट पीएम केयर फंड से स्थापित कराया गया है। इससे इमरजेंसी सहित अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन मिल सकेगी। अब दो प्लांट चालू हालत में हो गए हैं। बागवाला और चुरथरा के प्लांट पर अभी काम चल रहा है। 

विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लोग ऑक्सीजन की समस्या से बुरी तरह जूझे थे। तमाम लोगों की जान ऑक्सीजन की कमी से चली गई। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को और अधिक खतरनाक बताया जा रहा है। इसमें मरीजों को ऑक्सीजन की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए शासन-प्रशासन की ओर से कई महीने पहले से तैयारियां की जा रही हैं। 

जिला महिला अस्पताल में बना पहला प्लांट 
जिले में चार ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य शुरू कराया गया। इनमें सबसे पहले जिला महिला अस्पताल में प्लांट शुरू कर लिया गया। इससे अस्पताल सहित मैटरनिटी विंग में बनाए गए पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट, पीडियाट्रिक वार्ड, डेंगू वार्ड को ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद राजवीर सिंह ने शनिवार को जिला अस्पताल में पूजन के बाद फीता काटकर 1000 लीटर प्रति मिनट क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देश में सबसे अधिक समस्या ऑक्सीजन की आई थी। इसको ध्यान में रखते हुए अब समय से तैयारियां की गई हैं। 

इसकी क्षमता बहुत ज्यादा है, कमी नहीं हो सकती है। डीएम अंकित अग्रवाल ने बताया कि प्लांट की स्थापना डीआरडीओ की ओर से कराई गई है। जरूरत पड़ने पर इससे सिलिंडर के माध्यम से भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी।

ये रहे मौजूद
इस दौरान मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, एसएसपी उदय शंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश गुप्ता, सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, सीएमएस डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. अशोक कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें