कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
दस फरवरी से स्कूलों में कक्षा 6-8 तक की कक्षाएं भी लगाने के निर्देश गए हैं। इसे लेकर आगरा के निजी स्कूलों में तो तैयारी कराई गई है लेकिन सरकारी स्कूलों में सोमवार तक कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। न सैनिटाइजेशन हुआ है न बैठने की योजना ही बनाई गई है। थर्मल स्क्रीनिंग के लिए उपकरण, हाथ धोने की व्यवस्था भी नहीं हुई है।
आगरा जिले में 2951 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। 871 प्राथमिक विद्यालय हैं। प्राथमिक विद्यालयों को एक मार्च से खोला जाना है। इन सभी स्कूलों में 2.45 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। सरकार ने कक्षा 6-8 तक के स्कूल खोलने से पहले कक्ष, फर्नीचर, पुस्तकालय समेत पूरे परिसर को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए हैं।
शरीर का तापमान मापने के लिए डिजिटल थर्मामीटर की भी व्यवस्था की जानी है। बच्चों को छह फीट की दूरी पर बिठाया जाएगा, इसके लिए हर कक्ष में बैठने की योजना भी तय की जानी है।