प्रार्थना सभा व भोजनावकाश नहीं
आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. यतेंद्र पाल सिंह का कहना है कि समय सारिणी तैयार कर ली गई है। अभी प्रार्थना सभा और भोजनावकाश का आयोजन नहीं किया जाएगा। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा।
अधिकारी 10-10 स्कूलों का निरीक्षण करेंगे
आगरा। शासन स्तर से 16 अगस्त को माध्यमिक विद्यालयों के निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। आगरा में अनु सचिव, माध्यमिक शिक्षा अशोक कुमार, फिरोजाबाद और मथुरा में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल, मैनपुरी में सहायक निदेशक, खेल, शिक्षा निदेशालय प्रतिमा सिंह को निरीक्षण करना है। इनको विभिन्न ब्लॉकों के कम से कम दस विद्यालयों का निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला को देना है।
कॉलेजों में अमृत महोत्सव मनाया जाएगा
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव कुमार सिंह की ओर से संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों व संस्थानों के निदेशकों को अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग की ओर से जारी दिशा-निर्देश भेज दिया गया है। इसके मुताबिक 15 अगस्त से ही विद्यार्थियों के लिए संस्थान खुलेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। 16 अगस्त से भौतिक रूप से कक्षाएं लगनी हैं।
15 अगस्त: ब्रज में शान से लहराया तिरंगा, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर जश्न-ए-आजादी की देखिए तस्वीरें