मैनपुरी। राजकीय माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों की शिकायत पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने पंजाब नेशनल बैंक क्लब घर के मैनेजर को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खाते बिना किसी कारण के निष्क्रिय न किए जाएं। खातों को नए प्रधानाचार्यों के हस्ताक्षर परिवर्तित करने में सहयोग किया जाए।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा से जिले में संचालित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने शिकायत की थी कि पंजाब नेशनल बैंक शाखा क्लब घर में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के खाते हैं। जिन्हें बैंक कर्मचारियों द्वारा बिना किसी कारण के निष्क्रिय किया जा रहा है। हस्ताक्षर परिवर्तन के नाम पर वेबजह परेशान किया जा रहा है। जबकि जरूरी अभिलेख उपलब्ध करा दिए गए हैं।