फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिरोर बाईपास पर किसी वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र में रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक फिरोजाबाद से मैनपुरी आ रहा था।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र का रहने वाला 19 वर्षीय हरेंद्र सिंह रविवार की रात करीब नौ बजे बाइक से मैनपुरी किसी काम से आ रहा था। बाइक जब थाना घिरोर क्षेत्र में बाईपास ताहरपुर कट के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें