मानव संपदा पोर्टल से शिक्षा विभाग में बड़े-बड़े राज खुल रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात दो शिक्षिकाएं एक ही पैन नंबर पर नौकरी करती पाई गई हैं। इनमें से एक शिक्षिका फिरोजाबाद जनपद में प्रधानाध्यापिका है तो दूसरी शिक्षिका हमीरपुर जनपद में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत है। दोनों के नाम, जन्मतिथि, नियुक्ति वर्ष के साथ ही पैन कार्ड नंबर भी एक ही है। मामला संज्ञान में आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। शिक्षिका को तलब करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
मामला फिरोजाबाद जनपद से ही पकड़ा गया है। मानव संपदा की फीडिंग के दौरान शिकोहाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुजावलपुर में तैनात प्रधानाध्यापिका हेमलता का पैन कार्ड नंबर फीड किया।
अनामिका शुक्ला: एक नाम से एक पद पर 25 स्कूलों में नौकरी, 13 महीनों में उठाई एक करोड़ सैलरी
पैन नंबर डालते ही उसमें हमीरपुर के धगवां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका हेमलता का डाटा आ गया। इस मामले की जानकारी बीएसए हमीरपुर को दी गई। हमीरपुर बीएसए ने शिक्षिका को मूल अभिलेख सहित तलब किया। हमीरपुर जनपद में शिक्षिका बीएसए कार्यालय पहुंच गई। हमीरपुर बीएसए ने फिरोजाबाद बीएसए को शिक्षिका हेमलता के शैक्षिक प्रमाण पत्र भेजे हैं।