फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मथुरा के प्रियाकांत जू मंदिर में तैयार की गईं 21 लाख शिवलिंग, पूजन के साथ विश्व शांति की कामना की

Tue, 30 Jul 2024 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

प्रियाकांत जू मंदिर परिसर में  देवकीनंदन ने श्रद्धालुओं के साथ शिव पूजन कर विश्व शांति की कामना की। इससे पूर्व यहां  21 लाख शिवलिंग निर्माण कराया गया। 
 
विज्ञापन
प्रियाकांत जू मंदिर में देवकीनंदन महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में सावन मास में ब्रज में रहकर शिवभक्ति कर रहे श्रद्धालुओं ने सोमवार को ब्रज की मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन किया। प्रियाकांत जू मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के बीच शिवभक्तों ने शिवलिंग आकृतियों पर बिल्वपत्र, पुष्प, माला, दूध, दही, शहद, जल आदि से रूद्राभिषेक किया। देवकीनंदन महाराज ने श्रद्धालुओं के साथ शिव पूजन कर विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन


 

छटीकरा मार्ग स्थित ठा. प्रियाकांत जू मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण महोत्सव में 17 लाख 62 हजार शिवलिंगों का निर्माण एवं विसर्जन हो चुका है। सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों ने साढ़े तीन लाख से अधिक शिवलिंग पूजन किया। मंगलवार को 21 लाख शिवलिंग निर्माण के साथ आयोजन संपूर्ण होगा।

 
विज्ञापन

शिवमहापुरण श्रवण कराते हुए देवकीनंदन महाराज ने कहा कि देवशयनी एकादशी से चार मास के चातुर्मास में ब्रज में देवता निवास करते हैं। इन चार मास में प्रकृति का संचालन शिव के पास रहता है। इन्हीं दिनों में प्रकृति के निर्माण और विध्वंश के सर्वाधिक दर्शन होते हैं। विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट सचिव विजय शर्मा, रवि रावत, विष्णु शर्मा, सुनील सिंघल, सुधीर वर्मा, कामिनी मिश्रा, शेराराम भादू, श्रीपाल जिंदल आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें