फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मथुरा में देश का पहला गो अनुसंधान केंद्र, मोहन भागवत ने किया लोकार्पण

Tue, 28 Nov 2023 03:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र सहित एडमिन ब्लॉक, क्लास रूम और बायोगैस जनरेटर चलित बुनकर केंद्र का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के परखम में देश का पहला गो अनुसंधान केंद्र खुल गया है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को इसका लोकार्पण किया। सीएम योगी आदित्य नाथ ने एक मिनट का वीडियो संदेश इसको लेकर जारी किया। सीएम ने कहा कि दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में गो माता के संबंध में आधुनिक शोध होंगे। यह केंद्र रोजगार के नए रास्ते खोलेगा। भारत सहित विश्व भर के वैज्ञानिक यहां शोध करेंगे।
विज्ञापन





बता दें कि फरह के परखम में 200 करोड़ रुपये की लागत से यह केंद्र  बनकर तैयार हुआ है। आयुर्वेद पर आधारित देश का यह पहला पशु चिकित्सालय है। मथुरा के परखम (फरह) में अब गायों विश्वस्तरीय शोध कार्य होंगे। इस केंद्र में सबसे बड़ा काम गोवंशों की नस्ल सुधार का होगा। इसके अलावा गोबर और गोमूत्र को लेकर विश्वस्तरीय शोध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र में बने बलभद्र व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान में कृषि, बागवानी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मोहन भागवत द्वारा किए लोकार्पण कार्यक्रम में संघ के पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्र के 17 जिलों से करीब 15 हजार स्वयंसेवक जुटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें