फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समान पक्षी विहार में पक्षियों की अठखेलिखां देखकर खुश हो गए डेनमार्क के पर्यटक

विज्ञापन
04एमएनपी-30-किशनी के समान पंक्षी विहार में भ्रमण करते विदेशी सेलानी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। समान पक्षी विहार की ख्याति अब विदेशों तक पहुंच रही है। कुछ दिनों पहले समान पक्षी विहार को रामसर साइट का दर्जा मिला है। अब दुर्लभ पक्षियों को देखने विदेशों से भी पर्यटक पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को समान पक्षी विहार पहुंचे सैलानियों ने पक्षियों को देखकर जमकर तारीफ की।
विज्ञापन

मंगलवार को समान पक्षी विहार में डेनमार्क से नौ सैलानियों का दल पहुंचा। उन्होंने वहां दूरबीन से दुर्लभ पक्षियों को देखा। सैलानियों के साथ आए हेन्स ने बताया वह लोग तीन दिन से वाइल्ड लाइफ लॉज भरतपुर में रुके हुए हैं। समान पक्षी विहार में दुर्लभ पक्षियों को देखने की चाहत में वह लोग यहां तक आए हैं। दुर्लभ पक्षियों को देखने के बाद दोबारा आने की बात भी ग्रामीणों से कही। सैलानियों के साथ आए गाइड गजेंद्र सिंह ने बताया सभी सैलानी चंबल वाइल्ड लाइफ सफारी लॉज में तीन दिन से रुके हुए हैं।
यहां पर मुसटैक बार्बर, वाटरेल, यलो वेलीपेनियन सहित 80 प्रकार के स्थानीय पक्षी दिखाई दिए। सैलानियों ने वॉच टावर से झील का नजारा देखा। उन्होंने पक्षी विहार के पार्क में खेल रहे बच्चों के भी फोटो खींचे। रेंजर सर्वेश भदौरिया, सनी शुक्ला मौजूद रहे। शाम को सैलानी वापस चले गए। वहां रात को रुकने केे बाद वह बुधवार को धौलपुर जाएंगे।
विज्ञापन

महिलाओं से जताई आत्मीयता
विदेशियों के आने की खबर मिलते ही समान पक्षी विहार में ग्रामीण जमा हो गए। आसपास के गांवों की तमाम महिलाएं भी वहां पहुंच गई। सैलानियों ने अपनी दूरबीन से स्थानीय महिलाओं को दुर्लभ पक्षियों को दिखाया। विदेशी पर्यटकों को देखने के लिए समान पक्षी विहार में स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें