एक ही परिवार के छह लोगो की हुई मौत के घटनास्थल को दिखाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
फिर पहुंची पुलिस
प्रेमवती के घर की ओर जाकर उन्होंने जेठ का बेटा प्रेम सिंह, जेठानी बैकुंठी देवी, उसके दो बेटा हरीशंकर (दस) छोटे उर्फ कैलाश (आठ), बेटी सुखदेवी(14) तथा चमेली देवी पत्नी सालिगराम के गोली मार दी थी। एक साथ दस की हत्या और दो महिलाओं के घायल होने की घटना की सूचना पर मटसेना पुलिस चौकी का फोर्स आया। पुलिस ने कोई हत्या नहीं होने की बात कही। ग्रामीणों ने घरों के अंदर पड़े शवों को दिखाया तब पुलिस को होश उड़े थे।
नहीं आ सकी थीं इंदिरा गांधी
उस समय इंदिरा गांधी गांव में आने को थीं, लेकिन उनका हैलीकॉप्टर नहीं उतर सका था। कांग्रेस के मुख्यमंत्री वीपी सिंह ने प्रत्येक मृतक के घर को सरकारी नौकरी देने का वायदा किया था। लेकिन वह वायदा आज तक पूरा नहीं हुआ। उस समय विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने भी कहा था कि जब हमारी सरकार बनेगी तो हम वायदा पूरा करने का काम करेंगे। आज तो प्रदेश एवं केंद्र में भाजपा की सरकार है हम दलितों की ओर देखना चाहिए।
ये भी पढ़ें - 'दीवान जी फंसे': हसीन लड़की का वीडियो कॉल देख पुलिस कर्मी भूल गया खुद की मर्यादा; हकीकत सामने आई तो छूट पसीने
ग्राम साढूपुर में सन 1981 में हुए हत्याकांड के दौरान इसी रास्ते से किया था प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
नौकरी मिली फिर हटा दिए गए....
साढ़ूपुर हत्याकांड में हत्या की शिकार हुई चमेली देवी के परिवार के राम रतन को आगरा यूनिवर्सिटी में नौकरी दी गई थी, लेकिन 18 माह तक नौकरी कराने के बाद हटा दिया था। राजनश्री को शिकोहाबाद के बीडीएम काॅलेज में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी मिली थी, लेकिन बाद में उन्हें भी हटा दिया था। सगुना देवी के दो बेटे रघुवर दयाल, लायक सिंह को नौकरी मिली थी। इन दोनों की नौकरी चलती रही। प्रेमवती ने दो बेटा और एक बेटी खोए और खुद घायल हो गई। लेकिन आज तक कोई लाभ नहीं मिला।
बाद में जन्मे बच्चों के नाम पुराने ही रखे
साढ़ूपुर निवासी प्रेमवती कहती हैं कि उनके दो बेटा एवं एक बेटी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद एक बेटा हुआ तो उसके नाम भी कैलाश रखा वहीं दूसरी बेटी को जन्म दिया तो उसका नाम सुखदेवी रख लिया था। ताकि इस घटना में मारे गए बेटा-बेटी का दुख कुछ कम हो सके।
ये भी पढ़ें - UP में तीन बच्चों की मौत: पोखर में डूब रहे भाई को बचाने के प्रयास में दो भाइयों की गई जान, गम में डूबा गांव
Sadhupur Dalit Massacre Story
- फोटो : अमर उजाला
छह वर्ष तक गांव में रहा पीएसी का कैंप
चमरौली निवासी रामप्रकाश ने बताया कि साढ़ूपुर कांड होने के बाद गांव में पीएसी का कैंप प्रशासन की ओर से स्थापित कराया गया था। पीएसी का कैंप लगातार छह वर्ष तक रहा था। इसके बाद गांव में ही सुरक्षा के लिहाज से पुलिस चौकी स्थापित कर दी थी। गांव में स्थापित यह चौकी 1993 तक चली थी। इसके बाद इसे हटा लिया था।
तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा, सात विवेचना में बढ़ाए
शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर 1981 में तैनात रहे गुड्स कुर्क रेलवे डीसी गौतम की सूचना पर शिकोहाबाद पुलिस ने गढ़ी दानसहाय के निवासी अनार सिंह गंगा दयाल तथा गलामई निवासी जयपाल सिंह के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया था। लेकिन पुलिस की जांच में सात और नाम शामिल किए थे। पुलिस की विवेचना में बढ़े नाम के साथ प्राथमिक रूप से दर्ज रिपोर्ट में तीन में से दो की मौत हो चुकी है। अकेले गंगा दयाल ही शेष हैं उन्हीं को सजा मिली है।
ये भी पढ़ें - पुलिस से दो कदम आगे ठग: बदला तरीका, बिजली बिल अपडेट करने का झांसा; खाता कर दिया साफ