फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक ने खुद के ही भाई को मार डाला: खून से लथपथ ऐसे हाल में मिली लाश, देखकर पत्नी हुई बेहोश

Fri, 02 Jun 2023 02:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

विवाद तंत्र विद्या में आई रकम को लेकर हुआ था, जिसके बाद लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर दिया गया। उसे तब तक पीटा गया, जब तक उसकी जान नहीं चली गई। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के परखम में तांत्रिक ने खुद के ही भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया गया है कि दोनों ही भाई तंत्र विद्या का काम करते हैं। किसी की पूजा करने के बाद आने वाले पैसों को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इस कदर बढ़ा कि भाई की चाकूं घोंप और लोहे की सरिया से प्रहार कर हत्या कर दी। 

यहां का है मामला 

परखम मुस्तफाबाद निवासी जयवीर और सूरज पुत्र विजयपाल में दोपहर के समय पैसे के लेन देन को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनो भाई तंत्र विद्या का काम करते हैं। बताया गया है कि व्यक्ति जयवीर पर पूजा कराने आया था, लेकिन उसको सूरज ने अपने स्थान पर बिठा कर पूजा कर दी और पैसे ले लिए। इस बात की जानकारी जब जयवीर को लगी तो उसने विरोध किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फिरोजाबाद `साढ़ूपुर नरसंहार`: महिलाएं देखीं न बच्चे, गोलियां चलीं गिरीं लाशें, 42 साल पहले खेला गया खूनी खेल

इस  बात को लेकर हुआ था विवाद

बताया गया है कि ग्राहक से लिए गए पैसे वो खुद मांग रहा था। इसी बात पर दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। उसने सूरज पर चाकू और लोहे की रॉड से जान लेवा हमला कर दिया। जिससे सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ सूरज की लाश को देख उसकी पत्नी बेहोश हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

ये भी पढ़ें -  पुलिस से दो कदम आगे ठग: बदला तरीका, बिजली बिल अपडेट करने का झांसा देकर खाता कर दिया साफ
विज्ञापन

पिता गिरफ्तार 

पुलिस ने मौके से  मृतक के पिता को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने बताया सूरज, जयवीर और सुभांशू पिता विजयपाल सभी नशे के आदि हैं। आए दिन झगड़ा करना इनकी आदत में शुमार है। चारों लोगों में से कोई न कोई हर महीने शांति भंग में जेल जाता रहा है। इन्हीं आदतों की वजह से मृतक की मां मीना एक साल पहले  घर छोड़ कर कहीं चली गई है।

ये भी पढ़ें -  तहसील में आई ऐसी आफत: कुर्सियां छोड़कर भागे अधिवक्ता, मुवक्किलों को भी लगानी पड़ी दौड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें