फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: शादी समारोह में सब्जी ने कराया बवाल, पिता-पुत्रों को जमकर पीटा; जानें पूरा मामला

Mon, 19 Feb 2024 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शादी समारोह में सब्जी परोसने के दौरान दो युवकों में विवाद हो गया। बात संभलने से पहले ही दावत में आए युवकों ने पिता और दो पुत्रों के साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
 
विज्ञापन
शादी में हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र के सिहोरा गांव में शादी समारोह के दौरान सब्जी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। घायल पक्ष ने थाना जमुनापार में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बच्चू सिंह पुत्र घनसूरी निवासी गोमती विहार, लोहवन जमुनापार ने बताया कि वे अपने दो बेटों धीरज व कुलदीप को लेकर गांव सिहोरा में शादी समारोह में गए थे। वहां बेटा धीरज सब्जी परोस रहा था। नवीन पुत्र मुकेश निवासी सिहोरा और सब्जी मांगने लगा। इसी बात को लेकर नवीन पुत्र मुकेश व अजीत पुत्र गंगाराम निवासीगण सिहोरा ने बेटे से गाली गलौज कर दी।

 विरोध करने पर नवीन, मुकेश व अजीत ने बेटे से मारपीट कर दी। बीच बचाव पर दूसरे बेटे कुलदीप और स्वयं उनको भी लाठी-डंडों से पीटा। इस मामले में थाना जमुनापार पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें