फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर ट्रेनों और बसों में मारामारी: आगरा में बस अड्डों पर दो से तीन घंटे तक करना पड़ा इंतजार

Thu, 04 Nov 2021 01:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में बुधवार देर रात तक दिवाली पर घर लौटने वाली भीड़ रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर रही। रोडवेज बस अड्डे पर यात्री बसों का इंतजार करते दिखे। 
विज्ञापन
आईएसबीटी पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर ट्रेनों से लेकर बसों तक में मारामारी के हालात हैं। त्योहार पर अपने घर लौटने वालों की भीड़ आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजा मंडी रेलवे स्टेशनों के साथ ही आईएसबीटी, ईदगाह और बिजलीघर बस अड्डों पर बुधवार देर रात तक यात्रियों की भीड़ रही। कन्फर्म सीट नहीं मिलने पर भी यात्रियों ने ट्रेन में सफर किया। 

विज्ञापन


ज्यादातर स्पेशल ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी थीं। इसके चलते तत्काल कोटा भी आधा घंटे में खत्म हो गया। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर शाम को आगरा से भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में खासी भीड़ रही। यही हाल आगरा फोर्ट स्टेशन, राजा मंडी स्टेशनों पर ऐसे यात्री भी ट्रेन में सवार हो गए, जिन पर कन्फर्म टिकट नहीं थे। 

उधर, बस स्टैंडों पर भी आगरा से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, सराहनपुर, इटावा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, एटा की बसों में सीटें नहीं मिल सकीं। यात्रियों को दो से तीन घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा। रात्रि आठ बजे हरिद्वार के लिए आईएसबीटी पर 50 से अधिक सवारियां थीं। 
विज्ञापन


ऐसे में स्टेशन इंचार्ज को हरिद्वार के लिए बस रवाना करनी पड़ी। यही स्थिति अन्य रूटों पर भी रही। एआरएम आगरा फोर्ट जयकरन सिंह ने बताया कि दिवाली के पहले दिन सभी रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया है। कोई रूट नहीं बचा जिस पर अतिरिक्त बस नहीं भेजनी पड़ी हों। 11 नवंबर तक लगातार संचालन रहेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें