अभी तक ऐसे होता था टेस्ट
संभागीय परिवहन विभाग में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के बाद स्थाई लाइसेंस के लिए आवेदक को वाहन चलाकर टेस्ट देना होता है। अभी तक यह टेस्ट आरटीओ अधिकारी पुलिस लाइन मैदान पर लेते आए है। यहां पर आवेदक को अपना वाहन खुद लेकर पहुंचना पड़ता है। अधिकारी के सामने वाहन चलाकर दिखाना होता है और टेस्ट हो जाता है। अब ऐसा नहीं चल सकेगा।
ये भी पढ़ें - UP: सांसद रामजीलाल सुमन का करणी सेना को तगड़ा जवाब, टूट जाऊं या झुक जाऊं...गलतफहमी नहीं पालना
पहला प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र
जिले में पहले प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र का शुभारंभ 30 अप्रैल से होने जा रहा है। यहां पर हर आवेदक को ट्रैफिक ट्रैक पर दो व चारपहिया वाहन चलाकर दिखाना होगा। एआरटीओ (प्रशासन) एनसी शर्मा ने बताया कि केंद्र का शुभारंभ मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह करेंगे। अब लाइसेंस के लिए टेस्ट आसानी से हो सकेंगे। यह केंद्र अरतौनी सिकंदरा में खुल रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: एटा में तैनात दरोगा हेमंत कुमार की मौत...अचानक से बिगड़ी तबीयत और चली गई जान, वर्ष 2015 में पहनी थी वर्दी