एक बार फिर आगरा प्रदेश में तीसरा गर्म शहर रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं 42.8 डिग्री के साथ उरई पहले और 42.4 डिग्री के साथ झांसी दूसरे नंबर पर रहा। माैसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगरा में 3 और 4 मई को बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।