अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है। इसको लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा ने अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है। न्यायालय के फैसले के बाद स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए संघ व उससे जुड़े संगठनों की बैठकों का दौर चल रहा है।
आगरा में संघ के क्षेत्रीय प्रचारक आलोक की अध्यक्षता में शुक्रवार को संघ और भाजपा के अनुषंगिक संगठनों की जयपुर हाउस स्थित महाजन भवन में एक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला जो भी हो, स्वयंसेवक संयम बरतें। किसी भी सूरत में माहौल न बिगड़ने दें।
इस गोपनीय बैठक में आगरा और अलीगढ़ मंडल के जिलास्तरीय पदाधिकारियों को बुलाया गया। इन पदाधिकारियों को अब अपने-अपने संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने को कहा गया, जिससे कि निचले स्तर तक इस संदेश को पहुंचाकर माहौल को बिगड़ने न दिया जाए।