सहायक नियंत्रक बाट माप सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि मान्यवर मोहे शोरूम में पोशाकों पर सेंटीमीटर चिट नहीं पाई गई, जबकि यह नियमानुसार होनी चाहिए। इस पर 1.75 लाख का जुर्माना वसूला है। वेस्ट प्राइस पर रुमाल का आकार कम पाए जाने पर तीन लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
103 मामलों में 25.35 लाख रुपये जुर्माना
बाट माप विभाग ने 103 विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 25.35 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले। इन प्रतिष्ठानों ने अपने बांट विभाग से सत्यापित नहीं कराए थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें