आगरा। प्रसपा की रथयात्रा अमर होटल से प्रारंभ होकर प्रतापपुरा, कलक्ट्रेट, हरीपर्वत, भगवान टाकीज से हाईवे से होकर फिरोजाबाद के लिए रवाना होगी। इसको देखते हुए यातायात परिवर्तन किया गया है। यह सुबह नौ बजे से यात्रा की समाप्ति तक जारी रहेगा।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक यातायात सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक, क्लब चौराहा से भगवान टाकीज की तरफ जाने वाले समस्त वाहन कलक्ट्रेट तिराहा से पुलिस लाइन के सामने से होकर तहसील तिराहे से पंचकुइयां चौराहा होकर कोठी मीना बाजार होकर जा सकेंगे। कोठी मीना बाजार से आने वाले समस्त वाहन भगवान टाकीज या हरीपर्वत की तरफ जाना है, वो लोहामंडी से मदिया कटरा तिराहा से आरबीएस चौराहा होकर जाएंगे। कोठी मीना बाजार और शाहगंज से आने वाले समस्त वाहन, जिन्हें छीपीटोला, ताजगंज, क्षेत्र में जाना है, वो रूई की मंडी चौराहा से ईदगाह होकर जाएंगे। इससे विभिन्न मार्गों पर जाम लग सकता है, हालांकि इससे निपटने के लिए जगह-जगह यातायात पुलिस तैनात रहेगी। ब्यूरो