पुलिस ने बताया कि रात 12:30 बजे के बाद हुक्का बार संचालित होने की सूचना पर मॉलिक्यूल रूफ टॉप रेस्तरां में छापा मारा गया। युवक-युवतियों से 10 हुक्के बरामद किए। नशा करने वाले पाइप भी मिले। देर रात हुक्का बार में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां नशे में पार्टी मना रहे थे। कई अधिकारी और नेताओं के परिवारों से जुड़े थे।
पुलिस ने मैनेजर सुमित, कर्मचारी अंकित, अरुण, योगेश, प्रवीन, आदित्य कुमार, राजा, सतीश, अर्जुन और आकाश को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि रेस्तरां में हुक्का प्रतिबंधित है। आरोपियों के विरुद्ध शांतिभंग करने और बीमारी फैलाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें - UP: जिस बुजुर्ग की फावड़े से प्रहार कर हुई हत्या...उसकी अंत्येष्टि पर भी विवाद, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
पुलिस ने की दिखावे की कार्रवाई
ताजनगरी फेज दो में लंबे समय से मॉलिक्यूल एयरबार रूफटॉप रेस्तरां संचालित किया जा रहा है। ताजगंज पुलिस को संचालक का नाम तक नहीं मालूम। केस भी कर्मचारियों पर हुआ। एसीपी सैयद अरीब अहमद से पूछा गया तो उनका कहना था कि संचालक के बारे में पता किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: बांग्लादेश के साथ ये 10 राज्य, जहां फैला है दवा माफिया का कारोबार; जेल से रिहा होने का बाद भी नहीं माना