फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राणा सांगा को लेकर सपा सांसद रामजी सुमन का ऐसा बयान, जिस पर छिड़ा संग्राम...पुतले फूंके; तहरीर दी

Mon, 24 Mar 2025 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर सियासत गर्मा गई है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने स्पीड कलर लैब संजय प्लेस पर प्रदर्शन किया। उनका पुतला दहन किया गया। 
 
विज्ञापन
रामजीलाल सुमन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान से लोगों में आक्रोश है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने उनके खिलाफ हरीपर्वत थाने में तहरीर दी है। पुतला फूंककर विरोध जताया। इसके अलावा जिलेभर में विभिन्न संगठनों ने उन्हें माफी मांगने की बात कही। पुतले फूंके। इनाम भी घोषित किया गया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने स्पीड कलर लैब संजय प्लेस पर प्रदर्शन करते हुए सुमन का पुतला दहन किया। संजय जाट ने कहा कि सुमन के बयान से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके बाद कार्यकर्ता थाना हरीपर्वत पहुंचे और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। हिंदू महासभा महिला सभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने बयान को देशद्रोह बताया और सुमन पर एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। इस दौरान बृजेश भदौरिया, शंकर श्रीवास्तव, भारत, मनीष पंडित, सौरभ शर्मा, सत्यम भारद्वाज आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, क्षत्रिय संगठनों ने सुमन के बयान को आपत्तिजनक बताया। कहा कि इससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। जिलेभर में अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए। सुमन के पुतले भी फूंके गए।


ये भी पढ़ें -  UP: गर्भवती भूल से भी न करें ये छह गलतियां...प्री-मेच्योर डिलीवरी का खतरा, इसलिए बच्चों में मिल रहे ये रोग
विज्ञापन




 

सांसद को मानसिक इलाज की जरूरत
 भारतीय किसान संघ के पूर्व प्रदेश मंत्री किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने कहा कि सांसद सुमन को मानसिक इलाज की जरूरत है। वीर पराक्रमियों को गद्दार कहना मानसिक दिवालियापन है। महावीर प्रधान, जगमोहन लवानिया, भीष्मपाल सिंह सोलंकी आदि ने भी रोष जताया है। 

ये भी पढ़ें -  UP: जिस बुजुर्ग की फावड़े से प्रहार कर हुई हत्या...उसकी अंत्येष्टि पर भी विवाद, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप


 

बयान का किया विरोध
कस्बे के पड़ाव चौराहे पर करणी सेना और महाकाल यूथ ब्रिगेड ने रामजीलाल सुमन का पुतला जताया। मौके पर प्रतीक चौहान, शिवम राठौर, गणेश सिकरवार, मोनू ठाकुर, यतेंद्र सिंह, मनीष आदि मौजूद रहे। 
 
ये भी पढ़ें -  UP: बांग्लादेश के साथ ये 10 राज्य, जहां फैला है दवा माफिया का कारोबार; जेल से रिहा होने का बाद भी नहीं माना


 
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने भी निंदा की
पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के विवादित बयान की निंदा की। कहा कि ऐसे बयानों से सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाती है। समाज में अशांति फैलती है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें