फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अगस्त से दो महीने तक आंबेडकर चौक और हाथी घाट मार्ग पर नहीं चलेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्मार्ट सिटी के तहत 1200 एमएम डीआईए पानी की पाइप लाइन डाले जाने का कार्य बिजलीघर स्थित आंबेडकर चौक से हाथी घाट तक किया किया जाना है। यह कार्य पांच अगस्त से चार अक्तूबर तक चलेगा। इसको देखते हुए यातायात परिवर्तित रहेगा। यातायात पुलिस ने रूट निर्धारित किया है। यह इस प्रकार है।
विज्ञापन

- बिजलीघर बस स्टैंड से फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़ के लिए संचालित होने वाली बसें बिजलीघर बस स्टैंड पर न आकर आईएसबीटी बस स्टैंड से जाएंगी।
- फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़ की तरफ से आकर ग्वालियर की तरफ जाने वाले समस्त भारी वाहन इनर रिंग रोड होकर पुलिस चौकी तोरा से पुलिस चौकी एकता होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मथुरा की तरफ से आने वाले भारी वाहन (बस और ट्रक), जिन्हें ग्वालियर की तरफ जाना है, ऐसे वाहन दक्षिणी बाईपास होकर जा सकेंगे।
- आंबेडकर पुल की तरफ से हाथी घाट की ओर जाने वाले दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन आंबेडकर चौक से जीवनी मंडी चौराहा होकर जाएंगे।
- विक्टोरिया पार्क से हाथी घाट होकर वाटर वर्क्स की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के हल्के वाहन एकल मार्ग से आवागमन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें