फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ऋतु ने 24 घंटे में किया 191 महिलाओं का फेस मेकअप, बनाया कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sat, 30 Dec 2023 05:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

मेकअप आर्टिस्ट ऋतु को जिलाधिकारी ने कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड का मेडल, सर्टिफिकेट और स्मृति चिह्न प्रदान किया। ऋतु आधारिका ने बताया कि 3 मार्च 2023 को उन्होंने नॉनस्टॉप महिलाओं के फेस मेकअप किए।
विज्ञापन
मेकअप आर्टिस्ट ऋतु आधारिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज की मेकअप आर्टिस्ट ऋतु आधारिका को 24 घंटे लगातार 191 महिलाओं के फेस मेकअप करने के लिए कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न उन्हें भेंट किया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि इस छोटे से जिले में मेकअप आर्टिस्ट के द्वारा जो कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है यह एक बड़ी उपलब्धी है। उन्होंने इसके लिए मेकअप आर्टिस्ट ऋतु आधारिका के बधाई दी है। ऋतु आधारिका ने बताया कि 3 मार्च 2023 को उन्होंने नॉनस्टॉप महिलाओं के फेस मेकअप किए। 24 घंटे में 191 महिलाओं के रिकॉर्ड मेकअप उनके द्वारा किए गए।

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं था, लेकिन उन्होंने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। ऋतु ने बताया कि वह पहले भी कई पुरस्कार जीत चुकी हैं, लेकिन वह महिलाओं को प्रेरित करने के लिए कुछ बड़ा करने की सोच रहीं थीं, तभी उनके मन में मेकअप का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का विचार आया और उसकी तैयारी शुरू कर दी। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। जब जूरी के द्वारा उनके रिकॉर्ड के प्रस्ताव को मंजूर किया गया, तो वर्ल्ड रिकॉर्ड की जूरी की निगरानी में यह मेकअप का रिकॉर्ड हासिल किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अच्छी सोच और सकारात्मकता के साथ कोई संकल्प लिया जाए, तो वह जरूर पूरा होता है। उन्होंने कहा कि जब यह प्रतियोगिता शुरू हुई तो काफी नर्वस थीं, लेकिन अपने संकल्प के लिए डटी रहीं। उनके पति मनोज शर्मा और शुभचिंतकों ने साहस बढ़ाया और वह मेहनत के साथ इस कार्य को पूरा कर पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें