लादूखेड़ा। तापमान में हो रही बढ़ोतरी से मानव व पशु-पक्षी परेशान हैं। वहीं, तालाब सूखे पड़े हैं। तालाबों में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पानी भरवाए जाने की मांग की है। विकास खंड सैंया की ग्राम पंचायतों में अधिकांश तालाब सूखे पड़े हैं जिससे पशु पानी के लिए परेशान हैं। डॉ. जितेंद्र शर्मा, मोंटी, गौरव लवानिया आदि ने जिलाधिकारी से तालाबों में पानी भरवाए जाने की मांग की है।
बढ़ती गर्मी से लोग दस्त, बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। सीएचसी सैंया के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार भारती ने ग्रामीणों से अपील की है कि बढ़ते तापमान में घरों से बाहर न निकलें। यदि आवश्यक हो तो साथ में ओआरएस का घोल पीते रहें तथा पूरी आस्तीन की शर्ट पहन कर ही बाहर निकलें।