फोटो।भूसे के कूपों में लगी आग को बुझाते ग्रामीण
फतेहाबाद। क्षेत्र के गांव नगरिया में सोमवार की दोपहर आग लगने से एक किसान के भूसे के दो कूप, 6 बोरी गेहूं और एक बिटोरा जलकर राख हो गया। गांव नगरिया निवासी मोहर सिंह के खेत में बने भूसे के कूप में आग लग गई। लपटें देख ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पास में दूसरे भूसे के कूप और बिटोरा तक फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक भूसे के दो कूप और एक बिटोरा पूरी तरह जल चुके थे। पीड़ित किसान ने बताया कि भूसे के कूप में रखा छह बोरी गेहूं भी जल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।