फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: होली के बाद अब गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, तेजी से बदलेगा मौसम; IMD ने की ये भविष्यवाणी

Thu, 05 Mar 2026 09:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

होली के बाद आगरा में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 10 दिनों तक तेज धूप और शुष्क मौसम रहने से गर्मी और बढ़ सकती है। 
विज्ञापन
धूप से परेशान युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में होली के बाद गर्मी ने धीरे-धीरे दस्तक देना शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह से तेज धूप लोगों को सताने लगी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 10 दिनों तक आगरा में तेज धूप और शुष्क मौसम बना रहेगा। सप्ताह के अंत तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। पारा 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 11 और 12 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है, लेकिन बारिश के आसार बेहद कम बताए गए हैं।
विज्ञापन

रात के समय तापमान फिलहाल राहत देगा। न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि दिन में तेज धूप के कारण यूवी इंडेक्स 8 तक पहुंच सकता है, जिससे दोपहर में बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के दूसरे सप्ताह में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और दिन में गर्मी का असर ज्यादा महसूस होने लगेगा। ऐसे में लोगों को तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें