फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पुलिस को चकमा देकर भाग निकला दुष्कर्म का आरोपी, हरिद्वार में दर्ज है दुष्कर्म और अपहरण का मुकदमा

Tue, 15 Jun 2021 09:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

किशोरी को बरामद करने के बाद पुलिस कोर्ट में बयान दर्ज करा चुकी है। मगर, आरोपी नहीं पकड़ा गया है। नाई की मंडी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था।
विज्ञापन
नाई की मंडी पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार पुलिस का 2500 रुपये का इनामी अभियुक्त रवि थाना नाई की मंडी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। वह दुष्कर्म और अपहरण के मामले में आरोपी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया था। रविवार तड़के उसे शौच के लिए हवालात से बिना हथकड़ी के बाहर निकाल दिया। इसका फायदा उठाकर वो भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हैं। इस मामले में आरोपी सहित दो सिपाही और एक होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

हरिद्वार के शहर कोतवाली थाना में नाई की मंडी के छोटी अथाई निवासी रवि पुत्र प्रभु सिंह के खिलाफ किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सोे एक्ट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने किशोरी को बरामद किया था। इसके बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। मगर, रवि पुलिस के हाथ नहीं आया था। पिछले दिनों आरोपी रवि पर हरिद्वार पुलिस ने ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसकी जानकारी थाना नाई की मंडी पुलिस को दी गई थी। हरिद्वार पुलिस आगरा भी आई थी। मगर, वह नहीं मिला था।


सीओ कोतवाली दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात को रवि को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे हवालात में बंद कर दिया गया। इसके बाद हरिद्वार पुलिस को जानकारी दी गई। रविवार तड़के तकरीबन चार बजे रवि ने शौच के लिए बाहर निकालने को कहा। इस पर उसे हवालात से बाहर निकाला गया। मगर, हथकड़ी नहीं लगाई। उसे गार्ड लेकर गया। शौचालय से बाहर आने के बाद वह परिसर में खड़े पानी के टैंकर से पानी लेकर हाथ धो रहा था। तभी परिसर में खड़ी केस से संबंधित गाड़ियों के पीछे से भाग गया। इसकी जानकारी पर पुलिस ने तलाश की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने उसके घर भी दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिला। उसके परिवार में मां और दिव्यांग भाई है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम को लगाया गया है। उधर, हरिद्वार पुलिस भी आगरा आ गई।

विज्ञापन


दो सिपाही, एक होमगार्ड सहित चार के खिलाफ मुकदमा
थाना प्रभारी निरीक्षक शाह नजर अहमद ने आरोपी के थाने से भागने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोपी रवि, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल कुंवर सिंह और होमगार्ड रामबाबू को नामजद किया गया है। पुलिसकर्मी और होमगार्ड पर लापरवाही का आरोप है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर आरोपी की तलाश की। उसके रिश्तेदार और दोस्तों के घर भी टीम गई है।

शहर में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
पुलिस अभिरक्षा से अपराधी के भागने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आरोपी भाग चुके हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और दीवानी से आरोपी, बंदी फरार हो चुके हैं। पुलिस ने बाद में सभी को गिरफ्तार करके जेल भी भेजा है।
विज्ञापन

अनलॉक: दो महीने बाद 16 जून को खुलेगा ताजमहल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जारी की सूचना
हमारे प्रधान: कचौरा गांव में घर-घर पानी पहुंचाने की प्राथमिकता, गांव में ये हैं प्रमुख समस्याएं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें